27 मई 2015
28 मई 2015 को ₹16,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियों के लिए हामीदारी नीलामियां
भारत सरकार ने 29 मई 2015 को आयोजित की जाने वाली नीलामियों के माध्यम से सरकारी स्टॉक की बिक्री (पुनर्निर्गम) की घोषणा की है।
14 नवम्बर 2007 की संशोधित हामीदारी योजना के अनुसार प्रत्येक प्राथमिक व्यापारी के लिए हामीदारी नीलामियों में न्यूनतम हामीदारी वचनबद्धता (एमयूसी) तथा अतिरिक्त स्पर्धात्मक हामीदारी (एसीयू) के अंतर्गत न्यूनतम बोली वचनबद्धता की राशियाँ निम्नानुसार होंगी:
| (राशि ₹ करोड़ में) |
| प्रतिभूति का नाम |
अधिसूचित
राशि |
प्रत्येक प्राथमिक व्यापारी के लिए न्यूनतम हामीदारी वचनबद्धता (एमयूसी) |
प्रत्येक प्राथमिक व्यापारी के लिए अतिरिक्त स्पर्धात्मक हामीदारी (एसीयू) नीलामी के अंतर्गत न्यूनतम बोली वचनबद्धता |
| 8.68 प्रतिशत सरकारी स्टॉक 2023 |
3,000 |
75 |
75 |
| 7.88 प्रतिशत सरकारी स्टॉक 2030 |
7,000 |
175 |
175 |
| 7.95 प्रतिशत सरकारी स्टॉक 2032 |
3,000 |
75 |
75 |
| 8.17 प्रतिशत सरकारी स्टॉक 2044 |
3,000 |
75 |
75 |
हामीदारी नीलामियां 28 मई 2015 को एकाधिक मूल्य आधारित नीलामी पद्धति का उपयोग करते हुए आयोजित की जाएंगी। प्राथमिक व्यापारी (पीडी) एसीयू नीलामियों के लिए अपनी बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग सोल्यूशन (ई-कुबेर) प्रणाली का उपयोग करते हुए इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में हामीदारी नीलामी के दिन पूर्वाह्न 10.30 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
हामीदारी कमीशन, प्रतिभूति जारी करने की तारीख को भारतीय रिज़र्व बैंक, फोर्ट, मुंबई में संबंधित प्राथमिक व्यापारी के चालू खाते में जमा किया जाएगा।
प्रदीप लोंबर
सहायक प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2014-2015/2502 |