भारतीय रिज़र्व बैंक, बेंगलूर अपने विविध औषधालायों के लिए दवाइयों की आपूर्ति के लिए आपूर्तिकर्ता / स्टाकिस्ट / औषधि विक्रेताओं का पैनल बनाना चाहता है। यह पैनल तीन साल की अवधि के लिए परिचालन में रहेगा, बशर्ते उनका कार्यनिष्पादन संतोषजनक हो।
भारतीय रिज़र्व बैंक पात्र आपूर्तिकर्ता / स्टाकिस्ट / औषधिविक्रेता जो एंपेनलमेंट दस्तावेज़ के आवेदन में निर्धारित शर्तों एवं निबंधनों से सहमत हो, से आवेदन आमंत्रित करता है। निर्धारित प्रपत्र में आवेदन दिनांक अप्रैल 24, 2015 तक क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, केंद्रीय स्थापना अनुभाग, 10/3/8, नृपतुंगा रोड को प्रस्तुत करें। भारतीय रिज़र्व बैंक को किसी भी आवेदन की स्वीकृति या बिना किसी कारण बताए किसी एक या प्राप्त सभी आवेदन को अस्वीकृत करने का अधिकार है।
विस्तृत शर्तें एवं निबंधन तथा एंपेनलमेंट दस्तावेज़ का आवेदन भारतीय रिज़र्व बैंक के वेब्साइट http://www.rbi.org.in/scripts/BS_ViewTenders.aspx के टेंडर्स सेक्शन में उपलब्ध हैं। अन्यथा इनकी प्रतियाँ भारतीय रिज़र्व बैंक, केंद्रीय स्थापना अनुभाग, प्रथम तल, 10/3/8, नृपतुंगा रोड, बेंगलूर 560001 में दिनांक अप्रैल 22, 2015 तक किसी भी कार्य-दिवस को सुबह 10.00 बजे से शाज 4.00 बजे तक प्राप्त की जा सकती हैं।
एम ए आर प्रभु
महाप्रबंधक
अप्रैल 14, 2015 |