आरबीआई/2014-15/558 डीपीएसएस.सीओ.एडी.सं. 1924/02.27.005/2014-15
16 अप्रैल 2015
सभी भुगतान प्रणाली प्रदाता, प्रणाली सहभागी और प्रीपेड भुगतान लिखत जारीकर्ता
महोदय/महोदया,
यूएपीए, 1967 की धारा 51-ए का कार्यान्वयन- यूएनएससीआर 1267(1999) / 1989 (2011) समिति की अलकायदा प्रतिबंध सूची का अद्यतनीकरण
कृपया उपर्युक्त विषय पर समय-समय पर जारी हमारे परिपत्रों/अनुदेशों का संदर्भ लें। इस संबंध में हम उपर्युक्त विषय पर बैंकिंग विनियमन विभाग, केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी किए गए निम्नलिखित परिपत्रों की प्रति संलग्न कर रहे हैं।
2. सभी भुगतान प्रणाली प्रदाता उपर्युक्त परिपत्र में निहित विषय-वस्तु को नोट करें और अनुपालन सुनिश्चित करें।
भवदीय
(पंकज एक्का) उप महाप्रबंधक
संलग्नक : यथोक्त