27 मई 2015
भारतीय रिज़र्व बैंक आज चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत मध्याह्न 12.00 से 12.30 बजे के बीच ₹15,000 करोड़ के लिए 7-दिवसीय परिवर्तनीय दर रिपो नीलामी आयोजित करेगा
भारतीय रिज़र्व बैंक आज (बुधवार, 27 मई 2015 ) ₹15,000 करोड़ की अधिसूचित राशि के लिए 7-दिवसीय परिवर्तनीय दर रिपो नीलामी आयोजित करेगा। यह नीलामी सावधि रिपो नीलामियों पर 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार मध्याह्न 12.00 से 12.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। सफल बोलीकर्ता संबंधित प्रस्तावित दरों पर आबंटन प्राप्त करेंगे। रिपो दर पर या उससे निम्न दर के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस 7-दिवसीय परिवर्तनीय दर रिपो का प्रत्यावर्तन 3 जून 2015 (बुधवार) को होगा।
प्रदीप लोंबर सहायक प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2014-2015/2503