भारतीय रिज़र्व बैंक, गुवाहाटी कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर पेरिफेरल्स और अन्य आईटी संबंधित सेवाओं की आपूर्ति के लिए प्रतिष्ठित वेंडरों का एक पैनल तैयार करना चाहते है। पात्रता की शर्तों को पूरा करने वाले और बैंक के वेंडरों के पैनल में शामिल होने के लिए इच्छुक वेंडर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। कार्यालय की आवश्यकता जब-जब होगी, तब-तब कोटेशन मंगाए जाएंगे। डिलिवरी/इंस्टालेशन के बाद भुगतान एनईएफटी द्वारा किया जाएगा।
पैनल में शामिल होने के लिए इच्छुक वेंडर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं जो सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चौथी मंजिल, पान बाजार, गुवाहाटी- 781 001 में उपलब्ध है।
निर्धारित प्रपत्र विधिवत रूप से भरकर दो प्रतियों में मुहरबंद लिफाफे में क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, चौथी मंजिल, पान बाजार, गुवाहाटी – 781001 को संबोधित करते हुए 18 मई 2015 को अपराह्न 3.00 बजे तक प्रस्तुत करें।
बैंक के पास किसी भी आवेदन या सभी आवेदनों को बिना कारण बताए रद्द करने का अधिकार है।
ओल्डेन नोंगप्लूह
उप महाप्रबंधक
10 अप्रैल 2015 |