भारतीय रिज़र्व बैंक, गुवाहाटी अपने गुवाहाटी कार्यालय द्वारा 1 जुलाई 2015 से 30 जून 2016 की अवधि के लिए कटे हुए करेंसी नोट ब्रिकेट्स (कॉम्प्रेस्ड गंदे नोटों)/श्रेड्स के निपटान के लिए 27 अप्रैल 2015 को अपराह्न 3.00 बजे तक प्रतिष्ठित पार्टियों से मुहरबंद निवादाएं आमंत्रित करता है। विस्तृत निविदा दस्तावेज़ ‘निविदा’ मेनु के अंतर्गत भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर लोड किया गया है। इच्छुक पार्टियों/इकाइयों से अनुरोध है कि वे निर्गम विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, गुवाहाटी (0361-2736475) से संपर्क करें।