भारतीय रिज़र्व बैंक को वर्ष 2015-16 के लिए दर संविदा पर कंप्यूटर सिस्टमों की आपूर्ति करने हेतु पात्र, प्रतिष्ठित ओरिजिनल इक्विप्मंट मैन्युफैक्चरर (ओईएम) या सिस्टम इंटग्रेटरों या प्राधिकृत वितरकों/रीसेलरों से ऑनलाइन ई-टेंडर आमंत्रित किया जाता है। इस टेंडर को प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 27 मई 2015 को अपराह्न 03.00 बजे तक है। इस संबंध में अन्य ब्योरे प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट (www.rbi.org.in) के ‘निविदाएं’ खंड को देखें। ये ब्योरे https://rbi.eproc.in पर भी उपलब्ध हैं।