भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ अपने कार्यालय से 16 मई 2015 से 31 मार्च 2016 तक की अवधि के लिए श्रेडेड करेंसी नोट ब्रिकेटों (संपीडित गंदे नोट)/श्रेडों के निपटान हेतु प्रतिष्ठित पक्षकारों से 13 मई 2015 को अपराह्न 02:00 बजे तक मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित करता है। विस्तृत निविदा दस्तावेज भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर निविदा सूची के अंतर्गत अपलोड कर दिया गया है। इच्छुक पक्षकार/संस्थाएं निर्गम विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ (0522-2304960) से संपर्क कर सकती हैं।