मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक, बेलापुर, नवी मुंबई-400614 ने अपने कार्यालय परिसर में 10 Cum की क्षमता के साथ 'एक पैकेज्ड ग्रे (भूरा) पानी रीसाइक्लिंग प्लांट' की खरीद कर उसे स्थापित करने का प्रस्ताव किया है।
जो फर्म/निर्माता इस तरह के संयंत्रों का उत्पादन करते हैं और जिन्हें ऐसे संयंत्र स्थापित करने का अनुभव है, वे बैंक को संयंत्र की तकनीकी जानकारी के साथ-साथ संयंत्र की सुपुर्दगी/स्थापना के लिए अपेक्षित समय सहित अपने प्रस्ताव के लिए इस क्षेत्र में अपने अनुभव से संबंधित दस्तावेजों के समर्थन के साथ बंद लिफाफों में प्रस्ताव प्रस्तुत करें।
ऐसे प्रस्ताव मुहरबंद लिफाफों में ‘मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक, संपदा कक्ष, प्लॉट नं 3, सेक्टर -10, एच. एच. निर्मला देवी मार्ग, सीबीडी, बेलापुर, नवी मुंबई -400614’ को इस प्रकार प्रेषित किए जाएँ, जो 22 मई 2015 को अथवा उससे पहले पहुँच सकें।
कार्य के निष्पादन के लिए पैनल में शामिल पात्र फर्म को बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए निविदा दस्तावेज (भाग-I) (वाणिज्यिक बोली) एवं भाग- II (मूल्य बोली) जारी किए जाएंगे। तथापि, बैंक ऐसे प्रस्तावों का स्वीकार करने या कोई कारण बताए बिना प्रस्ताव अस्वीकृत करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
(अजय मिचयारी)
मुख्य महाप्रबंधक |