भारतीय रिज़र्व बैंक, तिरुवनंतपुरम अपने विभिन्न औषधालयों के लिए औषधियों/दवाइयों की आपूर्ति के संबंध में आपूर्तिकर्ताओं/थोक व्यापारियों/औषधि विक्रेताओं का एक पैनल तैयार करना चाहता है।
विस्तृत शर्तें एवं निबंधन तथा पैनल में शामिल करने के लिए अनुरोध संबंधी दस्तावेज भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in के निविदाएं खण्ड में उपलब्ध हैं।
निर्धारित फार्म में विधिवत् भरा हुआ आवेदन बुधवार, 10 जून 2015 तक क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, तिरुवनंतपुरम को प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
तिरुवनंतपुरम 20 मई 2015
निर्मल चंद क्षेत्रीय निदेशक