| कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर एवं सहायक उपकर्णो के वार्षिक रख-रखाव (एएमसी) हेतु टेंडर नोटिस |
भारतीय रिज़र्व बैंक, जम्मू कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर एवं सहायक उपकरणों के वार्षिक रख-रखाव हेतु ख्याती प्राप्त वैंडरों से विधिवत मुहरबंद लिफाफों में अलग तकनीकी और वाणिज्यिक बोलियां (bids) आमंत्रित कर रहा हैं।
जो फर्में/वैंडर इच्छुक हैं, वे निर्धारित फार्म में अपना आवेदन प्रस्तुत करें। फार्म भारतीय रिज़र्व बैंक की वेब्साइट www.rbi.org.in के टेंडर अनुभाग या डीआईटी कक्ष, भारतीय रिज़र्व बैंक, जम्मू से साप्ताहिक दिनों (सोमवार से शुक्रवार) में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर बाद 04:30 बजे तक ₹ 200 का मूल्य देकर प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथी 08 जून, 2015 (सांय 04.30 बजे तक) है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथी 15 जून, 2015 (सांय 03.00 बजे तक) है। तकनीकी बोलियां (bids) 15 जून, 2015 सांय 04.00 बजे खोली जाएंगी|
तैयार सूची एक वर्ष के बाद समीक्षा की शर्तों पर 1 जुलाई, 2015 से तीन वर्षो के लिए वैद्य होगी। पात्रता संबंधी विवरण आवेदन फार्म के साथ दिए गए हैं। बैंक के पास कोई भी या सभी आवेदन बिना कोई कारण बताए र६ करने का अधिकार सुरक्षित है, तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार स्वीकार्य नहीं होगा।
दिनाक:
क्षेत्रीय निदेशक |
|